Skip to main content

आंध्र प्रदेश में टिकट मिलने पर रोए भाजपा नेता:पार्टी सिंबल को दंडवत प्रणाम किया; बोले-30 साल की मेहनत का फल मिला

आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से बीजेपी नेता भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा को पार्टी ने इस बार चुनाव में टिकट दिया है। भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा भाजपा, TDP और जनसेना के संयुक्त उम्मीदवार हैं। वे पिछले 30 साल से भाजपा में काम कर रहे हैं और वर्तमान में आंध्र प्रदेश में भाजपा राज्य सचिव हैं। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वे नरसापुरम से चुनाव लड़ने वाले हैं। सीट मिलने की खबर सुनते ही भूपतिराजू भावुक हो उठे और भाजपा के चुनावी चिह्न को दंडवत प्रणाम किया। इस वीडियो को भूपितराजू श्रीनिवास वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा जीवन कमल को समर्पित है। यह मान्यता 30 वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।' भूपतिराजू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

source https://www.bhaskar.com/national/news/got-ticket-from-bjp-after-30-years-of-hard-work-132788158.html

Comments

Popular posts from this blog

समुद्र की निगरानी के लिए 15 एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे:9 नेवी, 6 कोस्टगार्ड को मिलेंगे; 29000 करोड़ की लागत से भारत में बनेंगे सभी प्लेन

source https://www.bhaskar.com/national/news/india-navy-defence-maritime-patrol-planes-acquisition-132595007.html

मुख्तार का हर जेल में रुतबा रहा:कैद में मर्डर के 8 केस दर्ज हुए, हाईकोर्ट ने उसको देश का सबसे खतरनाक गिरोह कहा था

यूपी के माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात 8 बजकर 25 मिनट पर मौत हो गई। वह यूपी के बांदा जेल में कैद था। पूर्वांचल की राजनीति में अंसारी परिवार हमेशा से ताकतवर रहा है। इसका असर मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया और बनारस तक है। मुख्तार के दादा मुख्तार अहमद अंसारी आजादी की लड़ाई में गांधी जी के सहयोगी रहे। नाना मोहम्मद उस्मान आर्मी में ब्रिगेडियर और महावीर चक्र विजेता थे। पिता सुभानउल्ला अंसारी पॉलिटिशियन थे जबकि रिश्ते में चाचा हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति बने। मुख्तार अंसारी खुद भी मऊ सीट से लगातार 5 बार विधायक चुना गया। मुख्तार पर 61 केस दर्ज थे। इनमें हत्या के 8 केस तो जेल में रहने के दौरान दर्ज हुए। मुख्तार जिस भी जेल में रहा, उसका रुतबा हमेशा बना रहा। चाहे गाजीपुर जेल हो, बांदा जेल या पंजाब की रोपड़ जेल। जेलर कोई भी हो, चली मुख्तार की ही। रिटायर्ड पुलिस अफसर और जेलर भी ये बात मानते हैं। मुख्तार जेल से ही गैंग चलाता रहा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मार्च 2023 में एक शूटर की जमानत पर सुनवाई करते हुए मुख्तार गैंग को देश का सबसे खतरनाक गिरोह कहा था। जेल में मुख्तार के रुतबे की 4 कहानिया...

पहली बार रामलला ने दोपहर में आराम किया:अब दोपहर 12 से 1 बजे तक बंद रहेंगे दर्शन, आरती में सिर्फ 100 लोग शामिल होंगे

source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ayodhya/news/ramlala-will-rest-for-one-hour-from-today-in-the-afternoonayodhya-rammlala-rammandir-rammandir-trust-132594365.html