Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2024

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उपराष्ट्रपति बोले-न्यायपालिका की ताकत बरकरार है:कहा- जिन्हें लगा वे कानून से ऊपर हैं, अब कानून उनके पीछे है

शराब नीति घोटाले को लेकर 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि न्यायपालिका की रीढ़ की हड्डी की ताकत बरकरार है। जिन्हें लगता था कि वे कानून से ऊपर हैं, अब कानून उनके पीछे है। इसके अलावा 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में I.N.D.I गठबंधन केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर उपराष्ट्रपति ने कहा कि जैसे ही कानून अपना काम करने लगता है, वैसे ही कुछ लोग सड़कों पर आ जाते हैं। भ्रष्टाचार से अब रोजगार या कॉन्ट्रेक्ट नहीं मिलते। अब भ्रष्टाचार जेल जाने का रास्ता है। धनखड़ बोले- वे कहते हैं कि चुनाव के समय कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। क्या आप नैतिकता के आधार पर कह सकते हैं कि भ्रष्टाचारियों से इसलिए नहीं निपटा जाना चाहिए, क्योंकि यह त्योहारों का मौसम है या खेती का मौसम है? जो दोषी हैं उन्हें बचाने का कोई मौसम कैसे हो सकता है? धनखड़ बोले- भारत को कानून को लेकर किसी से सबक लेने की जरूरत नहीं जगदीप धनखड़ ने अमेरिका, जर्मनी और UN के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर बयान देने पर कहा कि भारत ...

इंडियन नेवी ने ईरानी जहाज को समुद्री डाकुओं से बचाया:23 पाकिस्तानी लोगों को सुरक्षित निकाला, 12 घंटे तक चला ऑपरेशन

इंडियन नेवी के वॉरशिप INS सुमेधा ने शुक्रवार (29 मार्च) को ईरानी फिशिंग वेसल अल-कंबर से 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से रेस्क्यू किया। नेवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी टीम को हिंद महासागर में अदन की खाड़ी के पास जहाज के हाईजैक होने की सूचना मिली थी। जहाज में सोमालिया के 9 समुद्री लुटेरे मौजूद थे। सूचना के बाद नेवी की टीम ने 12 घंटे तक ऑपरेशन चलाया और लुटेरों को सरेंडर करने के लिए मजबूर किया। फिलहाल नेवी की टीम जहाज की जांच कर रही है। इसके बाद इसे सुरक्षित जगह ले जाया जाएगा। हाईजैक की पिछली 4 घटनाएं.... 15 मार्च: भारतीय नौसेना ने 40 घंटे में बचाया माल्टा में हाईजैक हुआ जहाज भारतीय नौसेना ने 3 महीने पहले 14 दिसंबर को अदन की खाड़ी में हाईजैक हुए जहाज MV रुएन को बचाने का ऑपरेशन 15 मार्च को पूरा किया। ऑपरेशन भारत के समुद्री तट से 2800 किलोमीटर दूर चलाया गया। नौसेना ने बताया कि उनकी कार्रवाई के बाद 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर किया और 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया। जहाज का क्रू 110 से ज्यादा दिनों से लुटेरों के कब्जे में था। ये रेस्क्यू ...

पीएम मोदी ने बिल गेट्स को दिए स्वदेशी गिफ्ट्स:वोकल फॉर लोकल थीम पर तैयार किए गए; गेट्स ने तोहफे में किताबें दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच इस बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लेकर डिजिटल पेमेंट्स तक के मुद्दे पर बात की। बातचीत के बाद गेट्स ने पीएम मोदी को कुछ पोषण से जुड़ी किताबें उपहार में दीं। वहीं, प्रधानमंत्री ने उन्हें 'वोकल फॉर लोकल' गिफ्ट हैम्पर दिया। इस गिफ्ट हैम्पर में तमिलनाडु के मोती और टेराकोटा मूर्तियां शामिल थी। साथ ही दार्जिलिंग और नीलगिरी की चाय, कश्मीरी केसर शामिल था। वहीं, बिल गेट्स को पश्मीना देते हुए पीएम ने कहा कि यह हमारे यहां काफी प्रसिद्ध है। इसे कश्मीर से लाया गया है। source https://www.bhaskar.com/national/news/pm-modis-vocal-for-local-gift-132793458.html

दिल्ली में 5 साल की मासूम से रेप:आरोपी ने हत्या कर शव फैक्ट्री में छिपाया, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से पकड़ा

दिल्ली के बवाना इलाके में 5 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ये घटना 24 मार्च की है। आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके बाद रेप के बाद हत्या करके शव को फैक्ट्री में छिपा दिया। 24 मार्च को शाम 5 बजे बच्ची लापता हुई पुलिस ने बताया कि 24 मार्च को रात के करीब 10:27 बजे बवाना इलाके से पीसीआर को कॉल आया। इसमें बताया गया कि 5 साल की बच्ची लापता है। बच्ची के पैरेंट्स ने FIR दर्ज करवाई। बच्ची के पिता बवाना में ही एक चाय की दुकान चलाते हैं। दिन भर बच्ची उन्हीं के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि बच्ची को 24 मार्च को शाम 5 बजे आखिरी बार देखा गया। घरवालों ने जब बच्ची की खोज की तो वो नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई। पुलिस और बच्ची के परिजनों ने तलाश जारी रखी। CCTV में आरोपी के साथ जाते दिखी बच्ची पुलिस ने 25 मार्च की सुबह जब CCTV खंगाले तो पता चला कि वो एक शख्स के साथ जा रही है। जब फुटेज को बच्ची के माता-पिता को दिखाया गया तो उन्होंने शख्...

आंध्र प्रदेश में टिकट मिलने पर रोए भाजपा नेता:पार्टी सिंबल को दंडवत प्रणाम किया; बोले-30 साल की मेहनत का फल मिला

आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से बीजेपी नेता भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा को पार्टी ने इस बार चुनाव में टिकट दिया है। भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा भाजपा, TDP और जनसेना के संयुक्त उम्मीदवार हैं। वे पिछले 30 साल से भाजपा में काम कर रहे हैं और वर्तमान में आंध्र प्रदेश में भाजपा राज्य सचिव हैं। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वे नरसापुरम से चुनाव लड़ने वाले हैं। सीट मिलने की खबर सुनते ही भूपतिराजू भावुक हो उठे और भाजपा के चुनावी चिह्न को दंडवत प्रणाम किया। इस वीडियो को भूपितराजू श्रीनिवास वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा जीवन कमल को समर्पित है। यह मान्यता 30 वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।' भूपतिराजू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। source https://www.bhaskar.com/national/news/got-ticket-from-bjp-after-30-years-of-hard-work-132788158.html

मुख्तार का हर जेल में रुतबा रहा:कैद में मर्डर के 8 केस दर्ज हुए, हाईकोर्ट ने उसको देश का सबसे खतरनाक गिरोह कहा था

यूपी के माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात 8 बजकर 25 मिनट पर मौत हो गई। वह यूपी के बांदा जेल में कैद था। पूर्वांचल की राजनीति में अंसारी परिवार हमेशा से ताकतवर रहा है। इसका असर मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया और बनारस तक है। मुख्तार के दादा मुख्तार अहमद अंसारी आजादी की लड़ाई में गांधी जी के सहयोगी रहे। नाना मोहम्मद उस्मान आर्मी में ब्रिगेडियर और महावीर चक्र विजेता थे। पिता सुभानउल्ला अंसारी पॉलिटिशियन थे जबकि रिश्ते में चाचा हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति बने। मुख्तार अंसारी खुद भी मऊ सीट से लगातार 5 बार विधायक चुना गया। मुख्तार पर 61 केस दर्ज थे। इनमें हत्या के 8 केस तो जेल में रहने के दौरान दर्ज हुए। मुख्तार जिस भी जेल में रहा, उसका रुतबा हमेशा बना रहा। चाहे गाजीपुर जेल हो, बांदा जेल या पंजाब की रोपड़ जेल। जेलर कोई भी हो, चली मुख्तार की ही। रिटायर्ड पुलिस अफसर और जेलर भी ये बात मानते हैं। मुख्तार जेल से ही गैंग चलाता रहा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मार्च 2023 में एक शूटर की जमानत पर सुनवाई करते हुए मुख्तार गैंग को देश का सबसे खतरनाक गिरोह कहा था। जेल में मुख्तार के रुतबे की 4 कहानिया...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केजरीवाल को गिरफ्तारी-रिमांड से राहत नहीं; सीतारमण बोलीं- मेरे पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं; शेयर बेचने पर पैसा उसी दिन मिलेगा

नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की रही, हाईकोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी और रिमांड से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। एक खबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान की रही। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं; CM पद से हटाने की अर्जी पर आज सुनवाई शराब नीति केस में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी और रिमांड के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि अदालत ने केजरीवाल को तत्काल राहत देने से इनकार करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 3 अप्रैल तय की है। आज हाईकोर्ट में केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई होगी। केजरीवाल की 7 दिन की रिमांड भी आज पूरी होगी। इस पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। सुनीता केजरीवाल का दावा: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने वीडियो मैसेज में दिल्ली CM का संदेश लोगों को पढ़कर सुनाया। संदेश के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शराब घोटाले का पैसा कहां हैं, इसका खुलासा वे 28 मार्च को कोर्ट के सामने ...

महुआ मोइत्रा को ED ने आज पूछताछ के लिए बुलाया:FEMA से जुड़े केस में पूछताछ होगी, कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से भी होगी पूछताछ

कैश फॉर क्वेरी केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने TMC नेता महुआ मोइत्रा से आज पूछताछ करने के लिए बुलाया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। ED उनसे विदेशी मुद्रा उल्लंघन (FEMA) मामले में पूछताछ करना चाहती है। उनका बयान दर्ज करने के बाद कुछ फॉरेन ट्रांजैक्शन और एक NRI खाते से जुड़े लेनदेन भी एजेंसी की जांच के दायरे में हैं। जांच एजेंसी इससे पहले भी फेमा के तहत मोइत्रा को दो बार समन भेज चुकी है, लेकिन वो अपने आधिकारिक काम का हवाला देकर पेश नहीं हुईं। महुआ के अलावा ED ने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को भी समन जारी कर आज पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले उनके पिता निरंजन हीरानंदानी मुंबई में एजेंसी के सामने पेश हुए थे। महुआ पर लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप है दरअसल, पिछले साल BJP सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर महंगे गिफ्ट्स और पैसे लेने के बदले में कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अडाणी ग्रुप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। महुआ पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगा था। इसके बा...

पहले चरण के चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन:नेता अनूठे तरीके से पर्चा भरने पहुंचे; किसी ने दंडवत प्रणाम किया तो किसी ने मोदी गीत गाए

देशभर में पहले चरण के चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन है। अलग अलग जगहों पर प्रत्याशियों ने अनूठे तरीकों से नामांकन किया। बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल नामांकन करने पहुंचे। वहां कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर रविंद्र मंच पर सभा का आयोजन किया गया था। मेघवाल ने सभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर गीत गाया। तो वही दौसा से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने कलेक्ट्रेट से सोमनाथ चौराहा तक समर्थकों के साथ दंडौती लगाई।।मीणा ने 200 मीटर तक तपती सड़क पर दंडौती लगाई। बालाघाट संसदीय क्षेत्र में हास्य कलाकार देव पंवार उर्फ धनेन्द्र शरणागत ने बैलगाड़ी से अपनी नामांकन रैली निकाली और शहर में लोगों का अभिवाद किया। देव बेरोजगारी और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे है। उत्तर प्रदेश के रामपुर सीट पर सपा नेता अब्दुल सलाम रामपुर में नामांकन करने पहुंचे। अब्दुल ने भागते हुए कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया, समय कम होने की वजह से उन्हें दौड़ लगानी पड़ी। source https://www.bhaskar.com/national/news/unique-ways-to-enroll-video-132783448.html

केजरीवाल की गिरफ्तारी-रिमांड पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज:ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच सुबह 10 बजे से करेगी। केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन ही ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ED की हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसमें कहा गया था कि केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड अवैध है। वे तुरंत रिहा होने के हकदार हैं। याचिका में 24 मार्च तक सुनवाई की मांग की गई थी, लेकिन कोर्ट ने होली की वजह से तुरंत सुनवाई से इंकार कर दिया था। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी थी, लेकिन सुनवाई से ठीक पहले अर्जी वापस ले ली थी। केजरीवाल की गिरफ्तारी का घटनाक्रम केजरीवाल जेल से सरकार चला रहे, दो आदेश जारी कर चुके केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले पहले सिटिंग CM हैं। इससे पहले झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार किया था। सोरेन ने ED की हिरासत में राजभवन जाकर इस्तीफा दे दिया था। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल जेल...

तमिलनाडु के बन्नारी अम्मन मंदिर में कुंडम उत्सव मना:मन्नतें पूरी करने के लिए दहकते अंगारों पर चले भक्त ; देवी बन्नारी की पूजा की

तमिलनाडु में मनाएं जानेवाले सभी त्योहार अद्भुत होते है और सभी त्योहार भगवान से जुड़े ही होते है। इसी क्रम में तमिलनाडु के बन्नारी अम्मन मंदिर में कुंडम उत्सव मनाया गया। यह मासी महीने के आखिरी मंगलवार को मनाया जाता है जिसमें देवी बन्नारी हैं की पूजा की जाती है। बन्नारी देवी को बारिश की देवी और देवी शक्ति के अवतार के रूप में माना जाता है। इस उत्सव मने भक्त इसमें भक्त दहकते अंगारों पर चलते हैं। मान्यता है की ऐसे करने से उनकी मन्नतें पूरी होती हैं। अंगारों पर चलने की रस्म सैकड़ों साल पुरानी है। देवी बन्नारी का तमिल,कन्नड़ लोककथाओं में बहुत महत्व है source https://www.bhaskar.com/national/news/kundam-festival-celebrated-at-bannari-amman-temple-in-tamil-nadu-132778811.html

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद नहीं रहे:95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, PM मोदी बोले- उन्होंने अनगिनत दिलों पर अमिट छाप छोड़ी

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। स्वामी स्मरणानंद 2017 में ऑर्डर के 16वें अध्यक्ष बने थे। आरके मिशन ने उनके निधन की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के परम पूज्य अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंदजी महाराज ने मंगलवार रात 8.14 बजे महासमाधि ले ली। दरअसल, 29 जनवरी को तबियत ज्यादा खराब होने पर स्वामी स्मरणानंद को रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सांस की समस्या होने लगी। इसकी वजह से उन्हें 3 मार्च को वेंटिलेटर पर रखा गया था। PM मोदी ने शोक जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि स्वामी स्मरणानंद महाराज ने अपना जीवन आध्यात्मिकता और सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। PM मोदी ने आगे लिखा कि कई साल से मेरा उनसे बहुत घनिष्ठ संबंध रहा है। मुझे 2020 में बेलूर मठ की अपनी यात्रा याद है, जब मैंने उनसे...

BJP ने 6 बार के सांसद हेगड़े का काटा टिकट:400 सीटें लाकर संविधान बदलने की बात कही थी; पार्टी ने बयान से किनारा किया था

भाजपा ने कर्नाटक से सांसद अनंत कुमार हेगड़े का टिकट काट दिया है। उन्होंने 10 मार्च को कहा था कि अगर NDA को 400 सीटें मिलती हैं तो संविधान को बदल दिया जाएगा। इसके बाद पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा इस बार उन नेताओं को टिकट नहीं दे रही है, जो बार-बार विवादित बयान देकर सुर्खियों में आतें हैं। 28 साल में अनंत हेगड़े ने उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से छह बार जीत हासिल की। इसके अलावा वो छह बार विधायक और कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। अनंत हेगड़े के 3 विवादित बयान... राहुल ने कहा था- संघ परिवार के छिपे मंसूबे बाहर आ रहे हेगड़े के बयान पर राहुल गांधी ने कहा था- भाजपा का आखिरी लक्ष्य बाबासाहेब के संविधान को खत्म करना है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा था- भाजपा सांसद का बयान कि उन्हें 400 सीट संविधान बदलने के लिए चाहिए, नरेंद्र मोदी और उनके ‘संघ परिवार’ के छिपे हुए मंसूबों का सार्वजनिक ऐलान है। उन्हें न्याय, बराबरी, नागरिक अधिकार और लोकतंत्र से नफरत है। हम आजादी के नायकों के सपनों के साथ ये षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे और ...

महाराष्ट्र में 9 साल के बच्चे की किडनैपिंग, फिर हत्या:आरोपी ने घर के पीछे शव दफनाया, घर बनवाने के लिए फिरौती मांगी थी

महाराष्ट्र के ठाणे में पड़ोसियों ने 9 साल के बच्चे की किडनैपिंग करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को घर बनाने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उसने अपने ही इलाके में रहने वाले बिजनेसमैन के बेटे की किडनैपिंग कर ली। इसके बाद बच्चे के पिता से 23 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। लेकिन पकड़े जाने के डर से बच्चे की हत्या कर, उसे घर के पीछे दफना दिया। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी सलमान को अरेस्ट कर लिया है। मस्जिद से लौटे समय हुई बच्चे की किडनैपिंग पुलिस ने बताया कि बदलापुर के गोरेगाव में 9 साल का इबाद जैसे ही शाम की नमाज पढ़कर मस्जिद से निकला, उसका अपहरण कर लिया गया। जब इबाद घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान बच्चे के पिता मुद्दसिर को किडनैपर का फोन आया। उसने कहा कि अगर अपने बेटे को जिंदा चाहते हो तो इसके बदले 23 लाख रुपए दो। इसके बाद कॉल करने वाले का फोन बंद हो गया। मोबाइल के लोकेशन से आरोपी का पता चला बच्चे के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उस समय तक इबाद के गायब होने की चर्चा पूरे गांव में फैल चुकी थी। पुलिस और गांववाले दोनों मिलकर इबाद को ढूंढ...

20 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक:लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने की कर रहे मांग

राजकुमार हिरानी की डायरेक्शन में बनी सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट्स में आमिर खान का किरदार 'फुंसुक वांगड़ू' बहुत मशहूर हुआ था। वो किरदार सोनम वांगचुक पर ही बेस्ड था। सोनम वांगचुक 6 मार्च से लगातार अनशन पर बैठे हैं। उनकी भूख हड़ताल का सबसे बड़ा मुद्दा लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची के तहत लाना है। सोनम वांगचुक का कहना है कि केंद्र ने 4 साल पहले इसका वादा किया था, लेकिन अब वह अपनी बात से मुकर रहे हैं। सोनम जीरो डिग्री के तापमान में अपना जलवायु उपवास यानी 'क्लाइमेट फास्ट' कर रहे हैं। वे केवल पानी और नमक का सेवन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि दूसरे आंदोलनकारियों के साथ मिलकर वो बाहरी दुनिया को 'जमीनी हकीकत' से रूबरू करने के लिए जल्द ही सीमा मार्च करने वाले हैं। 24 मार्च को कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) ने भी सोनम के साथ विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सोनम वांगचुक की मांग लद्दाख के लिए पूर्ण राज्य, स्थानीय लोगों के लिए नौकरी में आरक्षण, लेह और कारगिलके लिए एक-एक संसदीय सीट और संविधान की छठी अनुसूची लागू करना है। इसे लेकर वे पिछले 20 दिनों से लेह ...

व्हीलचेयर के सहारे लड़की...हजारों महिलाओं को बना चुकी आत्मनिर्भर:80% शरीर विकलांग है; जज्बा ऐसा हजारों बेसहाराओं को अपने पैर पर खड़ा होना सिखा दिया

कहते हैं उड़ानें पंख से नहीं हौसलों से तय की जाती हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण है यूपी की एक दिव्यांग लड़की रंजना। 32 साल से खुद व्हीलचेयर के सहारे जीने वाली रंजना हजारों महिलाओं का सहारा बनी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। रंजना बचपन से पढ़ने में काफी होनहार थी। पढ़-लिखकर अफसर बनना चाहती थी। जब 9 साल की हुई, अचानक तबीयत बिगड़ गई। घरवाले डॉक्टर को दिखाने गए, तो पता चला कि मायलिटिस बीमारी का शिकार हो गई हैं। अब रंजना का चलना-फिरना एक दम बंद हो गया। कुछ समय किस्मत मानकर बैठीं, लेकिन फिर किस्मत बदलने निकल लीं। दैनिक भास्कर की 'नो निगेटिव मंडे' सीरीज में कहानी प्रतापगढ़ की रहने वाली रंजना की। जो खुद तो दिव्यांग हैं, लेकिन दूसरों को अपने पैरों पर खड़ा होना सिखा रही हैं। आइए सब कुछ एक तरफ से बताते हैं... 9 साल की उम्र में पैर में दर्द हुआ, उसके बाद चलना मुश्किल हो गया प्रतापगढ़ के सदर बाजार में रहने वाले जयसिंह बहादुर सिंह के तीन बच्चे हैं। दो बेटे आनंद और आशीष, जबकि एक बेटी रंजना। 25 सितंबर 1983 को रंजना का इस घर में जन्म हुआ। जब बेटी का जन्म हुआ, तब जयसिंह बहादुर FCI में कर्मचारी थे। बेटी ...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भाजपा की पांचवीं लिस्ट, मंडी से कंगना रनोट उम्मीदवार; संदेशखाली की पीड़ित को भी टिकट; आज देशभर में होली

नमस्कार, कल की बड़ी खबर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के ऐलान से जुड़ी रही। भाजपा ने पांचवीं लिस्ट में 111 नाम घोषित किए। इसमें कंगना रनोट, अरुण गोविल जैसे सितारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। साथ ही भाजपा ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक पीड़ित को भी टिकट दिया। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. विदेश मंत्री एस जयशंकर मलेशिया और फिलीपींस के दौरे पर रहेंगे। 23 मार्च को वह सिंगापुर पहुंचे थे। 2. IPL 2024 का छठा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। अब कल की बड़ी खबरें... 1. भाजपा की पांचवीं लिस्ट में 111 नाम: मंडी से कंगना रनोट, मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। 111 प्रत्याशियों की इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनोट, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, यूपी के गाजियाबाद से अतुल गर्ग, हरियाणा के कुरुक्षेत्र...

राजनाथ बोले- PoK की जनता भारत में विलय चाहती है:हमें हमला करने की जरूरत नहीं, वो खुद ही भारत में आ जाएगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के भारत में विलय होने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि हमें हमला करके उस पर कब्जा करने की कोई जरूरत नहीं होगी, क्योंकि वहां ऐसे हालात बन रहे हैं कि PoK के लोग खुद ही भारत में विलय की मांग कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि भारत ने आज तक दुनिया के किसी देश पर न आक्रमण किया। न किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा किया। ये हमारा चरित्र है। लेकिन मैं कहता हूं कि PoK हमारा था और हमारा है। मेरा विश्वास है कि PoK खुद ही भारत में आ जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से देश की सुरक्षा को लेकर सवाल-जवाब … सवाल: PoK को लेकर क्या कोई प्लान बन चुका है? जवाब: मैं इस बारे में कुछ बोलूंगा नहीं, बोलना भी नहीं चाहिए। सवाल: क्या भारत को चीन से अभी कोई खतरा है? जवाब: अगर कोई खतरा है, तो निपट लेंगे। भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा। भारत दुनिया का एक ताकतवर देश बन चुका है। सवाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप है कि भारत का 2,000 वर्ग किलोमीटर इलाका अभी चीन के कब्जे में है। इस पर आप क्या कहेंगे? जवाब: ये बेहद तकलीफदेह है कि वो हमार...

JNU छात्र संघ चुनाव- लेफ्ट की चारों पदों पर जीत:धनंजय प्रेसिडेंट और अविजीत वाइस प्रेसिडेंट बने; 12 साल में सबसे ज्यादा 73 फीसदी वोटिंग हुई

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (JNSU) चुनाव में लेफ्ट ने चारों सीटों प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पर जीत हासिल की है। वहीं, ABVP को हार का सामना करना पड़ा। 2973 वोट पाकर धनंजय स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट बने। उन्होंने ABVP के उमेश चंद्र अजमीरा को 934 वोटों से हराया। वाइस प्रेसिडेंट अविजीत घोष ने 2649 वोट पाकर ABVP की दीपिका शर्मा को 1104 वोटों से हराया। इसके अलावा जनरल सेक्रेटरी पोस्ट पर लेफ्ट की प्रियांशी आर्य को 3307और ABVP के अर्जुन आनंद को 2309 वोट मिले। जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर लेफ्ट कैंडिडेट मोहम्मद साजिद 2893 वोट पाकर जीत हासिल की। वहीं, ABVP के गोविंद दांगी को 2496 वोट मिले। JNU में इस बार 4 साल बाद चुनाव हुए हैं। 22 मार्च को रिकॉर्ड 73% वोटिंग हुई थी। पिछले 12 साल में यह पहली बार है जब इतने वोट पड़े हों। इससे पहले 2019 में 67.9% मतदान हुआ था। नीचे देखें कौन आगे, कौन पीछे... प्रेसिडेंट 1. धनंजय (लेफ्ट): 2973 2. उमेश चंद्र अजमीरा (ABVP): 2039 वाइस प्रेसिडेंट 1. अविजीत घोष (लेफ्ट): 2649 2. दीपिका शर्मा (ABVP): 1778 जनरल सेक्रेटरी 1....

29 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत:200 ICU बेड, 100 ऑक्सीजन बूथ और 5G नेटवर्क की सुविधा; गुफा तक मोटर रोड

29 जून से पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा 52 दिन (19 अगस्त) चलेगी। पिछली बार 1 जुलाई से 60 दिन तक चली थी। इस बार बर्फबारी देर से हुई और अब तक जारी है। गुफा क्षेत्र में 10 फीट से ज्यादा बर्फ है। यात्रा के दोनों रूट पहलगाम और बालटाल से गुफा तक 2 से 10 फीट बर्फ में दबे हैं। इसलिए इसके जून तक पिघलने के आसार कम हैं। ऐसे में सेना यात्रा रूट को हर मौसम के हिसाब से तैयार कर रही है। पहली बार दोनों रूट पूरी तरह 5जी फाइबर नेटवर्क से लैस होंगे। बर्फ पिघलते ही 10 मोबाइल टावर लगेंगे। 24 घंटे बिजली के लिए ज्यादातर खंभे लग चुके हैं। 6 लाख श्रद्धालुओं के हिसाब से इंतजाम कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधूड़ी के मुताबिक, इस बार हमारा फोकस यात्री सुविधा बढ़ाने पर है। पूरे रूट पर खानपान, रुकने और हेल्थ चेकअप की ज्यादा से ज्यादा व्यवस्था की योजना बना रहे हैं। पहले पहलगाम से गुफा तक 46 किमी लंबा मार्ग 3 से 4 फीट तो बालटाल वाला रूट 2 फीट ही चौड़ा था। अब इसे 14 फीट तक चौड़ा किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि बर्फ हटाने के बाद रूट दुरुस्त किया जाएगा। पिछले बार 4.50 लाख श्रद्धालु आए थे। इस बा...

भाजपा CEC की बैठक में पीएम मोदी शामिल हुए:लोकसभा प्रत्याशियों के नाम पर मंथन; ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर में शनिवार (24 मार्च) को केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक देर रात चली। इसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य CEC सदस्य शामिल हुए। चर्चा में शामिल होने क बाद रात 12 बजे के पीएम सहित अन्य नेता वापस लौटे। बैठक में लोकसभा चुनाव सहित 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मंथन हुआ। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP अभी तक 4 लिस्ट जारी कर चुकी है। इसमें अभी तक 291 नामों का ऐलान हो चुका है। पहली लिस्ट में 195, दूसरी में 75, तीसरी में 9 और चौथी में 15 नाम घोषित किए गए हैं। जिन राज्यों पर विशेष चर्चा हुई उनमें ओडिशा, यूपी, पश्चिम बंगाल और राजस्थान शामिल रहे। स्टेट बीजेपी प्रेसिडेंट मनमोहन सामल ने कहा कि ओडिशा में BJP और BJD गठबंधन की बातचीत विफल होने के चलते CEC ने ओडिशा की सभी 21 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने का फैसला किया है। लोकसभा के साथ ही राज्य की सभी 147 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। संबित पात्रा पुरी और धमेंद्...

कश्मीर में पारसी न्यू ईयर नवरोज मनाया गया:लोगों ने लीच थेरेपी कराई; मान्यता-इससे स्किन से जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं

कश्मीर में पारसी न्यू ईयर नवरोज मनाया गया। इस दिन लोगों ने लीच थेरेपी कराई। यह 600 साल पुरानी परंपरा है। कश्मीर में इस परंपरा को 'डेरखे' कहते हैं। मान्यता है इससे स्किन से जुड़ी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। यूनानी मेडिसिन प्रेक्टिशनर साल में 2 बार शरद और वसंत ऋतु में लीच थेरेपी कराने की सलाह देते हैं। लीच थेरेपी का वीडियो देखने के लिए ऊपर लगे फोटो पर क्लिक करें। source https://www.bhaskar.com/national/news/parsi-new-year-navroz-celebrated-in-kashmir-with-leech-therapy-132767117.html

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केजरीवाल को 6 दिन की रिमांड; CSK ने RCB को हराया; मॉस्को में आतंकी हमला; मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली शराब नीति केस की रही, अदालत ने अरविंद केजरीवाल को 6 दिन रिमांड पर भेजा है। मॉस्को में हुए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. शराब नीति केस में केजरीवाल 28 मार्च तक रिमांड पर, ED बोली- केजरीवाल शराब घोटाले के मास्टरमाइंड दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति केस में CM अरविंद केजरीवाल को 6 दिन (28 मार्च तक) की ED रिमांड पर भेजा है। जांच एजेंसी ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी। सुनवाई के दौरान ED ने केजरीवाल को शराब नीति केस का मास्टरमाइंड बताया था। साथ ही दावा किया कि इस केस से जुड़े कई इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिटाए गए और फोन तोड़े जा चुके हैं। अदालत में जाते समय केजरीवाल ने कहा कि मेरा जीवन देश को समर्पित है। ED ने कोर्ट में 28 पेजों की दलीलें पेश की: ED ने कोर्ट में 28 पेजों की दलीलें पेश की। जांच एजेंसी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली शराब नीति को बनाने में सीधे तौर पर शा...

मेघायल, मणिपुर, नगालैंड में बीजेपी नहीं उतारेगी अपने उम्मीदवार:लोकसभा चुनाव 2024 में रीजनल पार्टियों को देगी समर्थन; 19 अप्रैल को इन राज्यों में वोटिंग

भारतीय जनता पार्टी मणिपुर, मेघायल और नगालैंड में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी से उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बीजेपी ने फैसला किया है कि इन राज्यों की रीजनल पार्टियों को अपना समर्थन देगी। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने 22 मार्च को कहा, ''मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को बढ़ावा देने के लिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए दोनों सीटों शिलांग और तुरा पर NPP प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।'' उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यह बात कही है। संबित ने आगे कहा कि आउटर मणिपुर लोकसभा सीट पर भी पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। यहां NPF प्रत्याशी को पार्टी का समर्थन रहेगा। नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट पर NDPP के प्रत्याशी को पार्टी का समर्थन रहेगा वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मेघालय में शिलांग और तुरा दोनों सीटों से चुनाव लड़ने के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है, जिनमें कैबिनेट मंत्री एएल हेक भी शामिल हैं। NDA या INDIA फिलहाल फैसला नहीं इधर, मिजोरम की सत्तारूढ़ पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPF) ने कहा कि उसने अभी त...

हैदराबाद में मां-बेटी के हौसले से हारे हथियारबंद बदमाश:बन्दूक-चाकू के बल पर कीमती चीजें देने की मांग की; मां-बेटी ने पीटा

हैदराबाद में मां-बेटी के हौसले के आगे दो हथियारबंद बदमाश हर गए। मामला शहर के बेगमपेट इलाके का है जहाँ मां-बेटी ने मिलकर दो लुटेरों का मुकाबला किया जिससे वे पकड़े गए।बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2.15 बजे दो बदमाश कूरियर देने के बहाने महिला के घर में घुसने लगे और उसके बाद बन्दूक और चाकू की बल पर कीमती चीजें देने की मांग करने लगे। तभी महिला और उसकी बेटी ने बहादुरी दिखते हुए एक बदमाश को नीचे गिरा दिया और जमकर पिटाई कर दी लेकिन इसी बीच दूसरा बदमाश भागने में सफल हो गया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को उसकी जानकारी दी। पुलिस एक अनुसार दोनों बदमाश पकड़े जा चुके है और इस बहादुरी के लिए नार्थ जोन की DCP रोहिणी प्रियदर्शिनी ने माँ-बेटी को सम्मानित किया। source https://www.bhaskar.com/national/news/armed-criminals-defeated-by-courage-of-mother-and-daughter-in-hyderabad-132761636.html

मॉस्को में आतंकी हमला, 40 की मौत:कॉन्सर्ट हॉल में घुसे 5 हमलावरों ने फायरिंग की, 100 से ज्यादा घायल; स्पेशल फोर्सेज का ऑपरेशन शुरू

रूस के मॉस्को में 5 बंदूकधारियों ने एक कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी की। इसमें 40 से ज्यादा लोगों के मौत की खबर है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुई। हमलावरों ने हॉल में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें लोगों की शव जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे हैं। लोग घबराए हुए दिखाई दे रहे हैं। गोली चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है। गोलीबारी के बाद हमलावरों ने हॉल में एक्सप्लोसिव से धमाके किए, जिससे वहां आग लग गई। इमरजेंसी सर्विसेज ने हॉल के बेसमेंट से 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया है। घटना की दो तस्वीरें... आर्मी की वर्दी में आए हमलावर रूस की राज्य आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी के मुताबिक, लड़ाकू वर्दी में 5 लोगों ने हॉल में घुसकर गोलीबारी की। TASS ने भी इसकी पुष्टी की है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया की घायलों की मदद के लिए घटनास्थल पर 50 एंबुलेंस भेजी गईं है। एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। लोगों के रेस्क्यू के लिए दंगा पुलिस यूनिट को भेजा गया है। अफसरों के मुताबिक, हॉल में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा था।...

IITian-ब्यूरोक्रेट रहे केजरीवाल की कहानी:टाटा स्टील में 3 साल नौकरी की, 2012 में पार्टी बनाई, 2013 में पहली बार CM बने

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार 21 जनवरी की रात प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने से पहले ED ने केजरीवाल से 2 घंटे पूछताछ की थी। ED द्वारा गिरफ्तार होने वाले केजरीवाल दूसरे मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले 31 जनवरी को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। हालांकि, सोरेन ने पहले राज्यपाल को इस्तीफा दिया, फिर ED ने उन्हें गिरफ्तार किया। आइए जानते हैं केजरीवाल के IIT पासआउट करने, सिविल सेवा में चुने जाने और फिर राजनीति में आने की कहानी... हरियाणा में जन्मे, IIT-UPSC पास किया अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के सिवानी जिले के खेड़ा गांव में हुआ। अरविंद ने 1985 में IIT-JEE परीक्षा पास की और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में IIT खड़गपुर से ग्रेजुएशन किया। 1989 में कॉलेज से निकलने के बाद केजरीवाल ने करीब 3 साल टाटा स्टील में नौकरी भी की। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए 1992 में नौकरी से रिजाइन कर दिया। 1995 में केजरीवाल ने UPSC एग्जाम पास किया। उनका सिलेक्शन इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) में हुआ। इसके बाद वह इनकम टै...

सत्येंद्र जैन फिर तिहाड़ पहुंचे, 10 महीने बेल पर थे:सुप्रीम कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया था

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार 18 मार्च को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। जैन 26 मई 2023 से मेडिकल बेल पर थे। सत्येंद्र जैन की रेगुलर जमानत याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने जैन की जमानत याचिका खारिज करते हुए तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने सत्येंद्र और सह-आरोपी अंकुश जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई की थी। 25 सितंबर को कोर्ट ने सत्येंद्र की अंतरिम जमानत को 9 अक्टूबर तक बढ़ाया था। पिछली सुनवाई में कहा गया था कि उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी जरूरी काम के चलते कोर्ट में पेश नहीं हो पाएंगे। ऐसे में कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत बढ़ा दी थी। ED ने सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को लेकर 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। ED ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनसे जुड़ी 4 कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की। ये भी आरोप था कि फर्जी कंपनियों के जरिए आए पैसे का इस्तेमाल जमीन खरीदने या दिल्ली और ...

लोकसभा चुनाव के लिए AIADMK-DMDK के बीच समझौता हुआ:5 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी DMDK, SDPI और पुथिया तमिलगम को 1-1 सीट मिली

तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टी AIADMK और DMDK के बीच सीटों का बंटवारा हो गया। 20 मार्च को दोनों पार्टियों ने बंटवारे को अंतिम रूप दिया। राज्य में लोकसभा की कुल 39 सीट हैं। DMDK 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। SDPI और पुथिया तमिलगम को एक-एक सीट दी गई है। वहीं, AIADMK ने 16 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। AIADMK महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी और DMDK महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने सीट-बंटवारे के समझौते पर हस्ताक्षर किए। चेन्नई में पार्टी मुख्यालय में चुनावी समझौते की घोषणा करते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि DMDK को 5 सीटें दी गई हैं। इसमें तिरुवल्लूर, चेन्नई सेंट्रल, कुड्डालोर, तंजावुर और विरुधुनगर सीट शामिल है। पलानीस्वामी ने कहा कि हमें विश्वास है कि हम मजबूत हैं। लोग हमारा समर्थन करेंगे। हमें इसकी परवाह नहीं है कि लोग सोशल मीडिया पर क्या कहते हैं। हम जनता के साथ गठबंधन में हैं। पार्टी PMK के साथ गठबंधन नहीं करने से निराश नहीं है। PMK ने 19 मार्च को भाजपा को अपना समर्थन दिया है। AIADMK के 16 उम्मीदवारों की लिस्ट 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर नामांकन शुरू:...