Skip to main content

पीएम मोदी की भूटान यात्रा रद्द:विदेश मंत्रालय ने कहा- पारो एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते दौरा स्थगित, नई तारीख निकाली जा रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय भूटान यात्रा रद्द कर दी गई है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार (20 मार्च) को कहा कि खराब मौसम के कारण पीएम की यात्रा को स्थगित किया गया है। अब दोनों देश इस यात्रा के लिए नई तारीखों पर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी 21 मार्च को पड़ोसी देश भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर जाने वाले थे। विदेश मंत्रालय के जारी बयान के मुताबिक, "भूटान के पारो एयरपोर्ट पर मौसम की स्थिति खराब होने के चलते 21-22 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री मोदी की भूटान की राजकीय यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। नई तारीखों के लिए दोनों पक्ष राजनयिक चैनलों के माध्यम से काम कर रहे हैं।'' भूटान पीएम 5 दिन की भारत यात्रा पर आए थे भूटान के प्रधानमंत्री टोबगे हाल ही में भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर थे। जनवरी 2024 में पीएम बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। अपनी यात्रा के दौरान टोबगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी से मुलाकात की थी। साथ ही कई कार्यक्रमों के शामिल हुए थे। टोबगे ने कई इंडस्ट्री के प्रमुखों के साथ बैठक भी की थी। 14 मार्च को पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान तोगबे से उन्हें भूटान यात्रा के लिए आमंत्रित किया था, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार किया था। 21 और 22 मार्च को पीएम मोदी को भूटान यात्रा पर जाना था। PM मोदी ने पुतिन के बाद जेलेंस्की को फोन किया: कहा- जंग रोकें, बातचीत करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करके चुनाव जीतने की बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन जंग पर चर्चा की। PM मोदी ने जंग पर भारत का रुख दोहराते हुए कहा कि कूटनीति और बातचीत के जरिए मसले का हल निकाला जाना चाहिए। इसके चंद घंटे बाद ही PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी फोन किया। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से भी बातचीत के जरिए जंग का हल निकालने को कहा। फोन कॉल के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा- राष्ट्रपति जेलेंस्की से भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने पर अच्छी चर्चा हुई। भारत ने हमेशा से जंग जल्द खत्म करने और शांति का समर्थन किया है। हम हमेशा मानवीय सहायता जारी रखेंगे। पूरी खबर पढ़ें अमेरिकी अधिकारियों ने कहा- भारतीय PM के फोन कॉल से पुतिन ने बदला प्लान रूस और यूक्रेन के बीच 2022 में परमाणु युद्ध होने वाला था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमले का प्लान बना लिया था। बाद में PM मोदी के चलते एटमिक वॉर रुक गया। यह दावा दो अमेरिकी अधिकारियों ने किया है। CNN ने अधिकारियों के हवाले से लिखा कि उस वक्त अमेरिकी प्रशासन पुतिन के रवैये से काफी परेशान हो गया था। फिर बाइडेन ने भारत सहित कई देशों से सहयोग मांगा। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने उस वक्त जो चीजें कीं उनमें से एक न केवल रूस को सीधा संदेश देना था, बल्कि उन देशों से भी मदद मांगी जिनकी बात पुतिन तक पहुंच सके। तब बाहर से डाला गया दबाव काफी काम आया। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों के आउटरीच और सार्वजनिक बयानों से संकट को टालने में मदद मिली। पूरी खबर पढ़ें ​​​​​​​जयशंकर बोले- विदेशों में भी चलती है मोदी की गारंटी: कहा- अब देश में गौरव की भावना पहले से ज्यादा विदेश मंत्री एय जयशंकर ने कहा है कि देश के साथ विदेश में भी मोदी की गारंटी चलती है। लोगों को उन पर विश्वास है। देश में गौरव की भावना पहले से ज्यादा है और भरोसा भी बढ़ा है। जयशंकर ने न्यूज 18 राइजिंग भारत समिट में कहा- जब मैं बाहर (विदेश) जाता हूं और विदेशी नीतियां समझाता हूं, तो पता चलता है कि PM मोदी विदेश में भी उतना ही काम करने की गारंटी देते हैं जितना भारत में। मोदी की गारंटी विदेशों में भी उतनी चलती है जितनी की भारत में चलती है। पूरी खबर पढ़ें

source https://www.bhaskar.com/international/news/pm-narendra-modi-two-days-bhutan-visit-cancelled-due-to-bad-weather-at-paro-airport-132753113.html

Comments

Popular posts from this blog

समुद्र की निगरानी के लिए 15 एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे:9 नेवी, 6 कोस्टगार्ड को मिलेंगे; 29000 करोड़ की लागत से भारत में बनेंगे सभी प्लेन

source https://www.bhaskar.com/national/news/india-navy-defence-maritime-patrol-planes-acquisition-132595007.html

मुख्तार का हर जेल में रुतबा रहा:कैद में मर्डर के 8 केस दर्ज हुए, हाईकोर्ट ने उसको देश का सबसे खतरनाक गिरोह कहा था

यूपी के माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात 8 बजकर 25 मिनट पर मौत हो गई। वह यूपी के बांदा जेल में कैद था। पूर्वांचल की राजनीति में अंसारी परिवार हमेशा से ताकतवर रहा है। इसका असर मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया और बनारस तक है। मुख्तार के दादा मुख्तार अहमद अंसारी आजादी की लड़ाई में गांधी जी के सहयोगी रहे। नाना मोहम्मद उस्मान आर्मी में ब्रिगेडियर और महावीर चक्र विजेता थे। पिता सुभानउल्ला अंसारी पॉलिटिशियन थे जबकि रिश्ते में चाचा हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति बने। मुख्तार अंसारी खुद भी मऊ सीट से लगातार 5 बार विधायक चुना गया। मुख्तार पर 61 केस दर्ज थे। इनमें हत्या के 8 केस तो जेल में रहने के दौरान दर्ज हुए। मुख्तार जिस भी जेल में रहा, उसका रुतबा हमेशा बना रहा। चाहे गाजीपुर जेल हो, बांदा जेल या पंजाब की रोपड़ जेल। जेलर कोई भी हो, चली मुख्तार की ही। रिटायर्ड पुलिस अफसर और जेलर भी ये बात मानते हैं। मुख्तार जेल से ही गैंग चलाता रहा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मार्च 2023 में एक शूटर की जमानत पर सुनवाई करते हुए मुख्तार गैंग को देश का सबसे खतरनाक गिरोह कहा था। जेल में मुख्तार के रुतबे की 4 कहानिया...

पहली बार रामलला ने दोपहर में आराम किया:अब दोपहर 12 से 1 बजे तक बंद रहेंगे दर्शन, आरती में सिर्फ 100 लोग शामिल होंगे

source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ayodhya/news/ramlala-will-rest-for-one-hour-from-today-in-the-afternoonayodhya-rammlala-rammandir-rammandir-trust-132594365.html