मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केजरीवाल को गिरफ्तारी-रिमांड से राहत नहीं; सीतारमण बोलीं- मेरे पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं; शेयर बेचने पर पैसा उसी दिन मिलेगा
नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की रही, हाईकोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी और रिमांड से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। एक खबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान की रही। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं; CM पद से हटाने की अर्जी पर आज सुनवाई शराब नीति केस में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी और रिमांड के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि अदालत ने केजरीवाल को तत्काल राहत देने से इनकार करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 3 अप्रैल तय की है। आज हाईकोर्ट में केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई होगी। केजरीवाल की 7 दिन की रिमांड भी आज पूरी होगी। इस पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। सुनीता केजरीवाल का दावा: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने वीडियो मैसेज में दिल्ली CM का संदेश लोगों को पढ़कर सुनाया। संदेश के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शराब घोटाले का पैसा कहां हैं, इसका खुलासा वे 28 मार्च को कोर्ट के सामने करेंगे। सारे देश को उसका सबूत भी देंगे। भारत ने अमेरिकी डिप्लोमैट तलब किया: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका के बयान के एक दिन बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी डिप्लोमैट ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया। 25 मार्च को अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था- हमारी सरकार केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले पर नजर बनाए हुए है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. शरद पवार कांग्रेस और उद्धव से नाराज, बोले- गठबंधन धर्म नहीं निभाया; उद्धव ने 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारे महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी संकट में है। शरद पवार ने कांग्रेस और उद्धव गुट से नाराजगी जताई है। दरअसल, शिवसेना उद्धव गुट ने लोकसभा चुनाव के लिए 17 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इनमें 3 सीटों पर कांग्रेस के दावेदार टिकट का इंतजार कर रहे थे। शरद पवार ने कहा कि हमारे सहयोगी गठबंधन धर्म नहीं निभा रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय निरूपम मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से लोकसभा लड़ने की तैयारी कर रहे थे। राहुल गांधी ने उन्हें इस सीट से चुनाव लड़ाने का भरोसा भी दिलाया था। उद्धव गुट ने यहां अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है। VBA ने भी 8 प्रत्याशी उतारे: वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) नेता प्रकाश अंबेडकर ने भी MVA से अलग लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने 8 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया। सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच: I.N.D.I.A गुट की पार्टियों शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस के बीच महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस मुंबई की 3 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी। इनमें मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और मुंबई नॉर्थ वेस्ट शामिल हैं। हालांकि, तब उद्धव ने मुंबई की 4 सीट- मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट और मुंबई साउथ सेंट्रल अपने लिए मांगी थीं। शिवसेना (तब अविभाजित थी) ने 2019 के चुनावों में 48 में से 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से 18 पर जीत हासिल की, जिसमें मुंबई की तीन सीटें शामिल थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें... 3. सीतारमण बोलीं- मेरे पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं, दो ऑप्शन मिले थे, मैंने इनकार कर दिया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा, 'चुनाव में जिस तरीके से पैसे खर्च किए जाते हैं, उस हिसाब से मेरे पास पैसा नहीं है।' सीतारमण ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनसे आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछा था। उन्होंने दस दिनों तक विचार के बाद इनकार कर दिया। भारत की संचित निधि मेरी नहीं: जब सीतारमण से सवाल किया गया कि देश की वित्त मंत्री के पास भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त धन क्यों नहीं है। तो उन्होंने कहा, 'मेरी सैलरी, मेरी कमाई, मेरी बचत मेरी है, लेकिन भारत की संचित निधि मेरी नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 4. IPL का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीता हैदराबाद, मुंबई को 31 रन से हराया IPL 2024 के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर: हैदराबाद ने IPL 2024 में पहली जीत हासिल की है। टीम ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पिछला रिकॉर्ड RCB के नाम दर्ज था। बेंगलुरु ने 2013 के सीजन में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें... 5. जिस दिन आप शेयर बेचेंगे, पैसा भी उसी दिन मिलेगा, यह सिस्टम आज से शुरू बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) शेयर्स के खरीदने और बेचने पर उनके भुगतान की व्यवस्था में आज से बदलाव कर रहा है। T+0 सेटलमेंट सिस्टम के तहत जिस दिन शेयर्स को बेचा जाएगा, पैसा भी उसी दिन मिलेगा। इसका ट्रायल 25 शेयर्स के साथ आज शुरू होगा। अभी शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट सिस्टम लागू है। यानी शेयर्स को बेचने पर भुगतान एक दिन बाद होता है। दो फेज में लागू होगा T+0 सेटलमेंट: SEBI ने बताया कि सभी इन्वेस्टर्स T+0 सेटलमेंट सिस्टम के लिए एलिजिबल होंगे। SEBI ने T+0 सेटलमेंट को दो फेज में लागू करने का प्रस्ताव दिया था। पहला फेज: अगर आप ट्रेडिंग-डे पर दोपहर 1:30 बजे तक शेयर्स को बेचेंगे तो शाम 4:30 बजे तक उनका सेटलमेंट हो जाएगा। दूसरा फेज: 3:30 बजे तक किए गए सभी लेनदेन का सेटलमेंट तुरंत होगा। इसके शुरू होने के बाद पहला फेज डिस्कंटीन्यू हो जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें... 6. कांग्रेस की आठवीं लिस्ट में 4 राज्यों के 14 नाम, विदिशा में शिवराज के सामने प्रताप भानु को टिकट कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की आठवीं लिस्ट जारी की। इसमें 4 राज्यों के 14 प्रत्याशी शामिल हैं। मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य के सामने राव यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं विदिशा में शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रताप भानु शर्मा को टिकट मिला है। पार्टी अब तक 209 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। यूपी के 4 प्रत्याशियों का ऐलान: उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की है। गाजियाबाद से डोली शर्मा, महाराजगंज से विधायक वीरेंद्र चौधरी, सीतापुर से नकुल दुबे को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। अमेठी और रायबरेली पर अभी भी गांधी परिवार के उतारे जाने और चुनाव लड़ने पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 7. भारतीय क्रू की वजह से टला बड़ा हादसा, पावर फेल होने पर अमेरिकी ब्रिज से टकराया था अमेरिका के मैरीलैंड में जहाज टकराने से एक ब्रिज गिर गया था। हादसे में 6 लोगों की नदी में गिरने से मौत हो गई। मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर ने कहा कि क्रू ने समय पर खतरे की जानकारी दे दी। इसकी वजह से ब्रिज पर ट्रैफिक को रोक दिया गया और कई लोगों की जान बच गई। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इसके लिए भारतीय क्रू की तारीफ की। जहाज पर बिजली सप्लाई ठप हुई थी: सिंगापुर के झंडे वाले दाली जहाज पर बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। इसके बाद यह पुल से टकरा गया। इस दौरान पुल पर मौजूद 8 कंस्ट्रक्शन वर्कर पानी में गिर गए थे। ये पुल की मरम्मत का काम कर रहे थे। इनमें से 2 को रेस्क्यू कर लिया गया था, जबकि 6 लापता थे। घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद इन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... आज का कार्टून By मंसूर नकवी... कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके... वोट लेने 39 किमी पैदल जाएंगे पोलिंग अफसर अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में लोकसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल को वोटिंग होगी। पोलिंग अफसर सिर्फ एक वोट लेने के लिए चीन बॉर्डर के पास स्थित मालोगम तक 39 किमी पैदल सफर करेंगे। यहां 44 साल की सोकेला तायांग एकमात्र वोटर हैं। बाकी परिवारों का नाम दूसरे मतदान केंद्रों पर दर्ज है। सोकेला किसी दूसरे बूथ पर वोट देने नहीं जाना चाहती। इसलिए पोलिंग टीम हेयुलियांग से दुर्गम पहाड़ी इलाकों से होते हुए मालोगम जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
source https://www.bhaskar.com/national/news/dainik-bhaskar-news-headlines-arvind-kejriwal-ed-case-us-francis-scott-key-bridge-collapse-132783051.html
source https://www.bhaskar.com/national/news/dainik-bhaskar-news-headlines-arvind-kejriwal-ed-case-us-francis-scott-key-bridge-collapse-132783051.html
Comments
Post a Comment